Recent Posts

Breaking News

Himachal: नड्डा के घर वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे राज्यपाल और सीएम, 200 रसोइयों ने तैयार की धाम

himachal governor and cm remain present in jp nadda's son wedding reception organized at bilaspur

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पैतृक घर बिलासपुर के विजयपुर में शनिवार को उनके बेटे की शादी की रिसेप्शन में नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए लोग घंटों कतारों में खड़े रहे। 200 रसोइयों (बोटियों) ने मेहमानों के लिए बिलासपुरी धाम तैयार की थी। शनिवार सुबह सीएम जयराम ठाकुर विजयपुर पहुंचे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मंत्री बिक्रम सिंह, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप के अलावा बाहरी राज्यों से भी नेता पहुंचे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर और उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 

इनके अलावा कांग्रेस नेता एवं श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, ठियोग के विधायक एवं वामपंथी नेता राकेश सिंघा सहित कई नेता मौजूद रहे।  कई अधिकारी भी शादी समारोह में भाग लेने के लिए शिमला और अन्य जिलों से बिलासपुर पहुंचे। नड्डा के घर तक लोगों को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस अमला यातायात व्यवस्था संभालने में जुटा रहा। एसडीएम से लेकर डीएसपी और थाना प्रभारी तक मोर्चा संभाले हुए थे। भगेड़ के पास से लोगों को विजयपुर पहुंचाने के लिए बसों और टैक्सियों का इंतजाम भी किया गया था।


No comments