Recent Posts

Breaking News

Himachal: राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने जीता गोल्ड


himachal team won gold in national women handball competition

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार को संपन्न हुई 42वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 35-33 के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक पर कब्जा कि या। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल टीम के मैनेजर विनोद गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश की टीम छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, पश्चिमी बंगाल, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश को हराकर फाइनल में पहुंची थी। टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंदकिशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष ढिल्लों, उपाध्यक्ष अशोक भुट्टो, मंडी जिला के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, शिमला जिला के अध्यक्ष डॉ. लालचंद शर्मा, महासचिव डॉ. राज कुमार, बिलासपुर जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने टीम की खिलाडिय़ों, मैनेजर विनोद गुलेरिया तथा प्रशिक्षिका स्नेह लता को बधाई दी है।

No comments