Recent Posts

Breaking News

Shimla: केंद्र से हिमाचल को जल्द मिलेगी 25 एनएच की सौगात: जयराम ठाकुर

25 national highways announced for himachal pradesh soon says cm jairam thakur

हिमाचल प्रदेश में 69 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिए जाने को लेकर चल रही दुविधा समाप्त हो गई है। शीघ्र ही केंद्र सरकार प्रदेश को लगभग 25 नए एनएच की सौगात देगी। अन्य सड़कों की व्यवहारिकता देखने के बाद आगे का निर्णय होगा। फिलहाल इन 25 नई सड़कों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यह खुलासा हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने यहां चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम केअमर उजाला से बातचीत के दौरान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इनकी डीपीआर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से लगभग 25 एनएच की डीपीआर को शीघ्र स्वीकृति मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी ने प्रदेश के लिए जिन 69 एनएच की घोषणा की थी, आने वाले समय में उनका सपना साकार होगा।

वह समय-समय पर दिल्ली में इन एनएच को धरातल पर उतारने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री से बैठकें करते रहे हैं। प्रदेश की 3226 पंचायतों में से 98 पंचायतें अब भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। अब इनके तहत आने वाले गांवों तक सड़क पहुंचाने में जुटेंगे। अगले कार्यकाल से पहले वह इस लक्ष्य को पूरा करना चाहते हैं। सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने से पर्यटक भी आकर्षित होंगे।

No comments