Recent Posts

Breaking News

Una: ऊना अस्पताल में जल्द पूरी होगी डॉक्टरों और स्टाफ की कमी : सतपाल सत्ती

satpal satti meeting with health department

ऊना: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों सहित स्टाफ की कमी को दूर करने और अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कदमताल तेज हो गई है। शनिवार को ऊना सदर के पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सत्ती ने विभागाधिकारियों से अस्पताल में पेश आ रही समस्याओं का ब्यौरा लिया और अस्पताल में कमियों को दूर करने की रूपरेखा भी तैयार की।

PunjabKesari, Meeting Image

सत्ती ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के ऊना दौरे के दौरान अस्पताल में बैडों की संख्या बढ़ाने और चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग उठाई गई थी, जिस पर उन्होंने ऊना अस्पताल में बैडों की संख्या 200 से बढ़ाकर 300 करने और स्टाफ की कमी दूर करने की घोषणा की थी। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। वहीं इस दिशा में सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

सत्ती ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में 6 चिकित्सक सरप्लस हैं लेकिन रोजाना ओपीडी की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों और पैरामैडीकल स्टाफ की संख्या बढऩी चाहिए, जिसे लेकर पूरी रूपरेखा तैयार करके विभाग के उच्च अधिकारीयों को लिखित रिकॉर्ड भेजा जा रहा है। उन्होंने आगामी कैबिनेट मीटिंग में अस्पताल से जुड़ी समस्यायों का हल होने की उम्मीद जताई।

No comments