Kangra: एयरपोर्ट के खिलाफ रैली

गगल –विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत इच्छी के पंचायत घर के समीप नव रशिम पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से प्रभावित हो रहे गांवों के लोग विस्तारीकरण के विरोध में ग्राम पंचायत इच्छी के प्रधान विजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के महासचिव व पूर्व बीडीसी चेयरमैन कांगड़ा श्री कुलभाष चौधरी, कांगड़ा भाजपा मंडल महामंत्री रजनीश उर्फ मोना, विजय कुमार प्रधान इच्छी, मटौर के प्रधान कैप्टन निर्मल चौधरी, पूर्व प्रधान इच्छी इकबाल सहित लगभग आसपास की इच्छी, सहौड़ा और मटौर की पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक के उपरांत फिर गगल से इच्छी तक शांतिपूर्वक एक रोष रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए व गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में नारे लगाए। वहां पर उपस्थित लोगों की यही मांग थी कि गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण नहीं होना चाहिए। हम किसी भी कीमत पर इसका विस्तारीकरण नहीं होने देंगे। अगर सरकार ने गगल हवाई अड्डे का विस्तारीकरण का काम नहीं रोका, तो हम उग्र आंदोलन भी करेंगे। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण रोक नहीं देती। माननीय मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे के दौरान हम उनसे गगल हवाई अड्डे या सर्किट हाउस धर्मशाला में मिलेंगे व एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को रोकने की मांग करेंगे।
No comments