Recent Posts

Breaking News

Himachal: राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं हिमाचल की लड़कियां

himachal girls reach final national handball competition

गाजियाबाद में चल रही 42वीं जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की लड़कियों की टीम फाइनल में पहुंच गई है। हिमाचल महिला हैंडबाल टीम की कोच स्नेहलता व मैनेजर विनोद गुलेरिया ने बताया कि हिमाचल ने अपने पूल के सभी मैच जीते व फिर क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को पराजित करने के बाद मध्य प्रदेश को सैमीफाइनल में 17-7 अंकों के बड़े अंतर से हराया, वहीं हिमाचल हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंद किशोर शर्मा व कोषाध्यक्ष आशीष ढिल्लों ने प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम को फाइनल मैच में जीत दर्ज करने हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

No comments