Recent Posts

Breaking News

Mandi: लारजी-सैंज सड़क पर दरकी पहाड़ी, बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से 4 घंटे ठप्प रहा यातायात

landslide on road

कुल्लू: सैंज को जिला मुख्यालय से जोडऩे वाली एकमात्र लारजी-सैंज सड़क पर अचानक भू-स्खलन होने से शुक्रवार को 4 घंटे यातायात बाधित रहा। दोपहर करीब 2 बजे एकाएक पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी चट्टानों और मिट्टी का ढेर लग गया। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त जरूर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ी से जोरदार धमाके के साथ चट्टानें गिरनी शुरू हईं, जिससे धूल का गुबार भी फैल गया। सड़क बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर दोनों तरफ गाडिय़ों की लंबी लाइन लग गई। लोगों कहना है कि बिना बारिश के पहाड़ी का दरकना चिंता का विषय है।
PunjabKesari, Landslide Image


पार्वती परियोजना की टनल से हो रही लीकेज माना जा रहा कारण
लोगों का मानना है कि पार्वती परियोजना की टनल से हो रही लीकेज इस भू-स्खलन की वजह हो सकती है। बता दें पिछले एक सप्ताह से सैंज घाटी में मौसम साफ बना हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि सड़क से चट्टानें हटा दी गई हैं। 4 घंटे सड़क बंद रहने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है।


No comments