Himachal: राज्यपाल ने किया सीएम हेल्पलाइन का निरीक्षण, योजना को और प्रभावी बनाने के लिए दिए सुझाव

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का निरीक्षण किया। यह हेल्पलाइन योजना टूटीकंडी स्थित आईएसबीटी से चलाई जा रही है। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए इसे जन कल्याण की दिशा में एक अच्छी पहल बताया है।
राज्यपाल ने इस हेल्पलाइन को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यरत स्टाफ से इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आधुनिक तकनीक का जन शिकायत निवारण में पूर्ण उपयोग किया जा रहा है।
पंजीकृत कॉल को सिस्टम से संबंधित विभाग को सौंपना और खंड, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर शिकायत प्रणाली की योजना बड़े ही प्रभावशाली तरीके से तय समय सीमा पर निपटाकर लोगों को राहत देकर अच्छा कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत को बंद किया जाता है। मुख्यमंत्री की ओर से इस प्रकार की पहल निश्चित तौर पर प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक है।
No comments