Una: संतोषगढ़ में पांच ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोषगढ़ नगर में एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की एसआईयू टीम की अचानक छापे से नशा माफिया से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस की टीम ने आरोपी युवक से 5.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान सुधांशु (27) पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर सात संतोषगढ़ नगर जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पकड़ी गया चिट्टा कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी युवक कहां से चिट्टे की खरीदारी की है। उसके साथ और किन-किन लोगों के तार जुड़े हैं। आरोपी से पूछताछ के दौरान चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
एसआईयू प्रभारी सर्वजीत सिंह ने टीम के साथ बुधवार संतोषगढ़ में छापा मारा। इस दौरान युवक को 5.51 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपी युवक चिट्टे की खेप किसी को बेचने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस की एसआईयू टीम ने उसे चिट्टे साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी युवक सुधांशु के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। एएसपी ने जनता से अपील की कि अगर कहीं नशे का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
No comments