Recent Posts

Breaking News

Shimla: गूगल और व्हाट्सएप की मदद से बर्फ में फंसे छह सैलानियों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

सांकेतिक तस्वीर

शिमला स्मार्ट पुलिस ने बर्फबारी में फंसे आंध्र प्रदेश के छह पर्यटकों को गूगल लोकेशन और व्हाट्सएप की मदद से खोज निकाला और इन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। आंध्र प्रदेश के रहने वाले छह पर्यटक शिमला घूमने आए थे। मंगलवार देररात शिमला के पास मशोबरा में बर्फ में फंस गए। 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिलने पर ढली पुलिस ने सभी छह पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।  रात डेढ़ बजे पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया जो सुबह पांच बजे तक चला। 

 गूगल लोकेशन और व्हाट्सएप की मदद से पुलिस की टीम पर्यटकों तक पहुंची। सकुशल निकाले गए पर्यटकों में नागेंद्र बावू, एल विजय, कमल कुमार, पनी कुमार, मिलाप कुमार और बलबीर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने छह पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर पुलिस के वाहन में उपनगर ढली लाया। सभी आंध्र
प्रदेश के रहने वाले हैं और मशोबरा घूमने गए थे।

वहां संपर्क मार्ग पर यह वाहनों सहित बर्फ में फंस गए थे। हिप्पा और भेखलटी के बीच चलाए गए बचाव अभियान में इन्हें सुरक्षित बर्फ से सुरक्षित निकाला। शिमला के पर्यटक स्थलों कुफरी और मशोबरा में अभी भी बर्फ जमी है और रात को सड़कों पर कोहरा जम जाता है। राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद हालात सामान्य हो गए हैं, लेकिन कई जगहों पर बर्फ  की मोटी परत पर्यटकों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। 

सुरक्षित हैं सभी सैलानी : एसपी 
पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि हिप्पा और भेखलटी के बीच चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन में बर्फ में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला लिया गया है। पुलिस को मंगलवार रात 1.29 बजे 112 नंबर पर सैलानियों के फं से होने की सूचना मिली।  शिमला पुलिस के अनुसार मंगलवार रात 1.29 बजे और पुलिस 112 नंबर सैलानियों के फंसे होने की सूचना मिली थी। ढली पुलिस ने बताया कि एएसआई सूरज कुमार टीम के साथ मौके पर भेजे गए। यह लोग मशोबर के पास भेखल्टी रोड पर फंसे हुए थे।

No comments