Recent Posts

Breaking News

Kangra: उतराला में दुर्लभ पक्षी मोनाल समेत तीन लोग गिरफ्तार, बैग में छिपाकर रखे थे सात पक्षी Kangra News

उतराला में दुर्लभ पक्षी मोनाल समेत तीन लोग गिरफ्तार, बैग में छिपाकर रखे थे सात पक्षी Kangra News

पपरोला। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को बैजनाथ के उत्तराला में दुर्लभ पक्षी मोनाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को लौट गांव के पास झोंका नामक जगह पर धरा गया है। इनके कब्जे से सात बरामद हुए हैं। मोनाल को पहले हिमाचल के राज्य पक्षी का दर्जा दिया गया था। वन परिक्षेत्र अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की टीम जिसमें वनरक्षक सुनील कुमार, राकेश कुमार पठानिया, वन खंड अधिकारी कुलदीप कुमार गांव लौट के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रास्ते में पैदल जाते हुए तीन लोग मिले।

शक के आधार पर तलाशी लेने पर इनके बैगों से चार मादा व तीन नर मोनाल बरामद किए गए। वनकर्मी सभी आरोपितों को बैजनाथ स्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में ले आए। वनमंडल अधिकारी पालमपुर एसके सैन भी पहुंच गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने रविंद्र कुमार ने तीनों के विरुद्ध पुलिस में वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के अंतर्गत मामला दर्ज करवा दिया। डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।

No comments