Recent Posts

Breaking News

Una: गैस पर गदर… महिला कांग्रेस का प्रदर्शन


ऊना –जिला ऊना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला शर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय विश्राम गृह में एकत्रित हुई। शुक्रवार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गैर सबसिडी के सिलेंडर का रेट बढ़ाने के विरुद्ध नारेबाजी की गई। उपायुक्त कार्यालय तक नारेबाजी करते हुये रॉश प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस ने जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा। इसमें मांग की गई कि रसोई गैस के सिलेंडर के बढ़ाए गए दाम को वापस लिया जाए और कम किया जाए। 

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने कहा कि महिलाओं के ऊपर महंगाई का बोझ थोपा जा रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के चुनाव के बाद जिस प्रकार से गैस सिलेंडर के रेट बनाए हैं। इससे महिलाओं को अधिक दिक्कत है। उन्होंने कहा कि घर का बजट खराब होगा, ऐसे में केंद्र सरकार को यह महंगाई कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई के ऊपर भाजपा के नेता बड़े-बड़े बयान देते थे, प्रदर्शन करते थे, आज सबके मुंह क्यों सिले हुए हैं। क्यों कोई भी भाजपा के नेता महंगाई के विरुद्ध आवाज नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार की धक्काशाही व तानाशाही को को सहन नहीं करेगी। महंगाई के विरुद्ध रोष प्रदर्शन को उग्र करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। 

इस अवसर पर महिला नेत्री नीलम शर्मा, सुमन ठाकुर, अमनप्रीत कौर, सुदेश कुमारी, सुभद्रा देवी, सुमन कुमारी, राजेंद्र कोर, श्वेता, मोनिका, बलजीत कौर, अरुण शर्मा, भजो देवी, निशा, कमलेश, अमरजीत, सरोजनी देवी, निर्मला देवी, रजनी, रामकली, शिमलो देवी, बिंदु, सोनिया, गुंजन, विजय, पूनम व मंजु सहित अन्य भी उपस्थित रही।

No comments