Mandi: सैंज में दरकी पहाड़ी

सैंज – जिला कुल्लू की सैंज घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पर अचानक भू-स्खलन होने से शुक्रवार को यातायात तीन घंटे के लिए बाधित रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे एकाएक सपांगनी के समीप पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी चट्टानों व मिट्टी की ढेर लग गए। हालांकि इस पहाड़ी दरकने से कोई भी जान-माल की क्षति नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ी से जब चट्टानों का गिरना शुरू हुआ तो पत्थर गिरने की आवाज किसी बम धमाके से कम नहीं थी।
कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र मिट्टी के गुव्वार से अंधकारमय हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर दोनों तरफ से गाडि़यों की लंबी लाइन लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिना बारिश के पहाड़ी का दरकना चिंता का विषय है। लोगों का कहना है यह पार्वती परियोजना की टनल की के लीकेज पानी की वजह से नही खिसकी होगी। गौर रहे कि पिछले एक सप्ताह से सैंज घाटी में मौसम बिलकुल साफ बना हुआ है। एकाएक पहाड़ी का दरकना कहीं न कहीं पार्वती परियोजना की लीकेज की ओर इशारा कर रहा है।
No comments