Recent Posts

Breaking News

Mandi: सुंदरनगर कॉलेज में एबीवीपी ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी प्राचार्य सीमा बाब?

सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुंदरनगर इकाई ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एमएलएसएम कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। इकाई अध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर ने बताया कि ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद ने मंडी में क्लस्टर विवि का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की।

फीस वृद्धि को कम करने, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने और छात्रावास की सुविधा प्रदान करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाए। जो छात्र दूरदराज के क्षेत्रों से पढ़ने आते हैं, उन्हें छात्रावास की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा नहीं करती तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। आने वाले समय में अपनी मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर परिषद एक दिन कक्षाओं का बहिष्कार भी करेगी।

No comments