Recent Posts

Breaking News

Shimla: फूट-फूटकर रो पड़े घरेलू हिंसा से परेशान मेजर, वीडियो वायरल

sanik kalyan board deputy director major deepak dhawan video viral in solan himachal pradesh

सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन के उपनिदेशक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बता रहे हैं। वह पीएम मोदी से मदद मांग रहे हैं। गुहार लगा रहे हैं कि कानून में पुरुषों को भी महिलाओं के बराबर अधिकार मिलने चाहिए। साथ ही उन्होंने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने इस वीडियो को सोलन में ही सैनिक कल्याण बोर्ड के सर्वेंट क्वार्टर में रिकॉर्ड किया है। बोर्ड कार्यालय के नए भवन का निर्माण चल रहा है और इस बीच मेजर सर्वेंट रूम में ही कार्यालय चला रहे हैं। यहां बने एक कमरे में उनकी रात गुजर रही है। दीपक ने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि उनके जीवन की शुरुआत गरीबी के बीच हुई थी।

उन्होंने लिफाफे बनाकर पढ़ाई की है। 18 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हुए और अपने बूते और कड़ी मेहनत से मेजर के पद तक पहुंचे। सेवानिवृत्त होने के बाद कमीशन पास करके सैनिक कल्याण बोर्ड उपनिदेशक का पद हासिल किया है। मेजर दीपक धवन ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने वर्ष 2010 और 2012 में दो खतरनाक आतंकवादियों को जिंदा पकड़ा था।

उस समय सेना मेडल के लिए उनका नाम भी प्रस्तावित हुआ। यही नहीं, मेजर दीपक ने सिरमौर के शहीद का परिवार भी गोद ले रखा है और उनका पूरा खर्च खुद उठा रहे हैं। मेजर दीपक ने बताया कि सोलन व सिरमौर के पूर्व सैनिक व आश्रित उनसे मदद मांगने के लिए आते हैं। लेकिन उनके सामने ऐसे हालात बन चुके हैं कि वे किसी से मदद नहीं मांग सकते हैं।

No comments