Recent Posts

Breaking News

Shimla: स्प्रिंगडेल स्कूल में किंडर गार्टन का सालाना जलसा


रामपुर बुशहर –स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी में किंडर गार्टन सेक्शन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोप्टा और राजश्री ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्त्रम का आगाज किया। कार्यक्त्रम में छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में खूब जौहर दिखाए। एलकेजी कक्षा में प्रथम स्थान पर पुष्टि चौहान, कृतिका डोगरा और सेजल कायथ रहे। साची, नायसा और पियूष थांटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

अदविका, सूर्ययांश कुमार, दिव्यांश मेहता ने तीसरा स्थान झटका। यूकेजी में प्रथम स्थान पर धानी ठाकुर, अवनी शर्मा, शौया चौहान और शिवाश नेगी रहे। वहीं पारूल, तनिश, कृतार्थ और आयांश पंगटू ने दूसरा स्थान हासिल किया। आरूही, दर्शिता, आनवी, तेजिन नीमा, स्पर्श और यशवर्धन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मदर टेरिसा लेखन कौशल स्पर्धा में एलकेजी के एलिशा, विहाना और हिमांशी, यूकेजी में पावनी शर्मा, आरूषी और दिविशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने सभी बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्त्रम में रंगारंग कार्यक्त्रम पेशकर छात्र-छात्राओं ने समा बांधा। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।

No comments