Recent Posts

Breaking News

Himachal: वार्षिक परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की रुकेगी वेतन वृद्धि

फाइल फोटो

वार्षिक परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को इस बार वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों का परिणाम सुधारने के लिए फैसला लिया है। सभी जिला उपनिदेशकों को वेतन वृद्धि रोकने का फरमान जारी किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर परिणाम में कोई शिक्षक सुधार नहीं कर पा रहा है तो सरकार के निर्देशानुसार उसकी एक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।

मार्च में होने वाली दसवीं-जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नौवीं और जमा एक कक्षा में विषयवार परीक्षा परिणाम का सख्ती से आकलन करने का फैसला लिया है। जिन शिक्षकों का परीक्षा परिणाम बीते कुछ वर्षों से कम चल रहा होगा, उनकी इस साल वेतन वृद्धि नहीं होगी। साल 2017 में भी कई की वेतन वृद्धि रुकी थी।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सरकार ने शिक्षकों को उत्साहित करने के लिए कम परिणाम आने पर शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए भविष्य में अधिक मेहनत करने को कहा था। अब सरकार के दो साल पूरे होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने कम परिणाम में सुधार नहीं लाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। 

No comments