Kangra: हाईवे पर शराब के नशे में धुत होकर स्कूटी चला रहा था युवक, गगल पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस थाना गगल की टीम ने वीरवार को शराब पीकर हाईवे पर स्कूटी चला रहे एक शख्स को पकड़ा है। पुलिस ने स्कूटी सवार का स्वास्थ्य निरीक्षण करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है पुलिस को उसकी ड्राइविंग पर संदेह हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी रोक कर जांच की। थाना प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि नशे में धुत स्कूटी चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। उसने इतनी शराब पी रखी थी कि वह कोई भी दुर्घटना कर सकता था या खुद दुर्घटना का शिकार हो सकता था।
थाना प्रभारी ने बताया शराबी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल करवा कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा सड़क पर वाहन चलाते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है युवक नशे में इस कद्र धुत था कि वह मुश्किल से संभल पा रहा था। यदि पुलिस की ओर से उसे रोक कर कार्रवाई न की जाती तो आगे जाकर वह हादसे का शिकार भी हो सकता था या किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता था। पुलिस की ओर से लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। हाईवे पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
No comments