Recent Posts

Breaking News

Chamba:चट्टान गिरने से 3 मजदूर दबे, एक की मौत:

Chamba:चट्टान गिरने से 3 मजदूर दबे, एक की मौत:

चंबा : जिला के पुलिस थाना तीसा के तहत एक हादसे में चुराह की चांजू-2 परियोजना में लगी कंपनी के एक मजदूर की मौत हो गई। चट्टान गिरने से 3 मजदूर मलबे की में दब गए थे। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना तीसा की टीम मौके पर पहुंची। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, झज्जाकोठी क्षेत्र में देर रात ढांक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना तीसा की टीम मौके को रवाना हो गई। आरंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति जेई के पद पर कार्यरत था। मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

No comments