Recent Posts

Breaking News

Chamba: सड़क धंसने से टिप्पर चालक घायल, कार हादसे में युवक को आई चोट

tipper driver injured due to road subsidence youth injured in car accident

चंबा : केलण गांव के पास दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क धंसने के कारण हादसा हुआ था। घायलों का मेडिकल काॅलेज टांडा में इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से दोनों ही घायलों को फौरी राहत प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत रविवार को सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुए एक कार हादसे में चालक घायल हो गया। केलण गांव के समीप हुए इस हादसे में अंग्रेड निवासी 30 वर्षीय अंकुश पुत्र पवन घायल हो गया। हादसे के बाद चुवाड़ी अस्पताल लाए गए घायल को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। इस मामले में प्रशासन की ओर से 3000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई।

PunjabKesari

उधर तोरनु के समीप एक टिप्पर खाई में जा गिरा। इस हादसे में घायल हुए चालक को चुवाड़ी अस्पताल ले जाया गया है। घायल चालक त्रिमथ निवासी कमलदीन पुत्र लिखू को उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। आरम्भिक जानकारी के अनुसार हादसा सड़क के धंसने के कारण हुआ बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से घायल को 5000 की फौरी राहत मुहैया करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर शनिवार रात एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। रायपुर पंचायत के खारे दा द्रबड़ निवासी धर्म चंद पुत्र जिगरी खाई में गिर गया। पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। दिहाड़ी लगा कर परिवार का पालन करने वाले धर्म चंद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।

No comments