Recent Posts

Breaking News

Kangra: समेला में रेलवे पुल से टकराकर फंस गया ट्रक, हाईवे पर लगा लंबा जाम; देखिए तस्‍वीरें

समेला में रेलवे पुल से टकराकर फंस गया ट्रक, हाईवे पर लगा लंबा जाम; देखिए तस्‍वीरें Kangra News

कांगड़ा। कांगड़ा के पास समेला में एक ट्रक रेल पुल से टकरा गया। तेज रफ्तार में टक्‍कर के दौरान ट्रक सड़क पर टेढ़ा हो गया व ऊपरी हिस्‍सा लोहे के पुल के साथ फंस गया है। इस कारण मटौर से शिमला व देहरा, ऊना की तरफ जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई है। मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। इस कारण लोगों को काफी समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है।


रेलवे ट्रैक की पुली में ट्रक फंसने से लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा। करीब दो घंटे तक यातायात जाम रहा। इस दौरान करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम को खुलवाने के लिए रेलवे पुलिस और हिमाचल प्रदेश की यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक को पुलिस से हटाने के लिए क्रेन का प्रयोग करना पड़ा।


डीएसपी सुनील राणा ने बताया वाहनों को लेकर जा रहा ट्रक रेलवे पुल के नीचे से क्रॉस होते वक्त फंस गया। जिस कारण मटौर-शिमला हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली रेलवे पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया गया। ट्रक को हाईवे से हटा दिया गया है व वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।

यह हादसा रविवार सुबह करीब 8:30 बजे पेश आया। ट्रक कांगड़ा से रानीताल की ओर जा रहा था। रेलवे ब्रिज के नीचे से निकलते हुए ट्रक का पिछला हिस्सा में वहां फंस गया। बताया जा रहा है ट्रक पहले गया भी इसी मार्ग से था, लेकिन वापस आती बार कैसे फंस गया, यह पुलिस की समझ में भी नहीं आ रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्‍कत के बाद जाम खुलवा दिया। बताया जा रहा है रेलवे पुल को भी मामूली नुकसान पहुंचा है।

No comments