Hamirpur: हमीरपुर में नाबालिग से छेड़छाड़
हमीरपुर – महिला पुलिस थाना हमीरपुर में नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं, एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त के परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया गया कि 16 अक्तूबर, 2019 को एक व्यक्ति ने उनकी बेटी को बुरी नीयत से छुआ। इसके अलावा 25 जनवरी को आरोपी और उसकी पत्नी ने दुर्व्यवहार किया और मारने की धमकी दी। शिकायत में आगे कहा गया है कि पांच मार्च को आरोपी रात लगभग आठ बजे उनके घर आया और उनकी जाति का उल्लेख करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। वहीं, एक अन्य मामले में महिला पुलिस थाने हमीरपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही जाति सूचक शब्दों का संबोधन कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। शिकायतकर्ता किरण पने पुलिस को बताया है कि उसने वर्ष 2018 में संजय कुमार से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी जाति का उल्लेख करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और दहेज की मांग की। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि दोनों ही मामलों की जांच चल रही है।
No comments