Mandi: मणिकर्ण में धू-धू कर जली प्राइवेट बस

कुल्लू। कुल्लू में एक निजी बस में अचानक आग भड़क गई। पलभर में ही पूरी बस में आग भड़क उठी और देखते ही देखते धू-धू कर जल गई। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में यह हादसा हुआ है। निजी बस एचपी 34 बी 5051 में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक बस से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग विकराल हो गई।
जानकारी के मुताबिक राजा बस सर्विस भुंतर की बस मणिकर्ण से बरशौणी मार्ग में खड़ी थी। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है बस के चालक और परिचालक चाय पीने गए थे, बस में सवारियां भी बैठी थी। धुंआ उठते ही सभी सवारियां बस से बाहर निकल गईं। यदि सवारियां जरा सी देर कर देतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
No comments