Recent Posts

Breaking News

Shimla: महिला कांग्रेस ने International Women's Day पर 15 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

international women s day



international women s day

शिमला: आजादी से पहले और आजादी से अब तक देश निर्माण में महिलाओं ने अलग भूमिका अदा की है। महिलाओं के बिना एक समाज की कल्पना भी अधूरी है। शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जैनब चंदेल ने यह बात कही।प्रदेश महिला कांग्रेस ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्टी के लिए अपना सारा जीवन देने वाली 15 वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने मिठाई और देशभक्ति के गीत गाकर एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि देश मे जब भी कोई आपदा और मुसीबत आई तब तब महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम किया है। महिला कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान देने वाली इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू और रानी झांसी को याद करते हुए कहा कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

No comments