Himachal- हिमाचल बजट: 20 हजार नौकरियां मिलेंगी, यहां पढ़ें किसके वेतन-मानदेय में कितनी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 49,131 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वार्षिक बजट में पिछले बजट से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हिमाचल के बजट में 20,000 नौकरियां देने का एलान हुआ है।
शिक्षा विभाग में विभिन्न वर्गों के 5000, बिजली बोर्ड में तकनीकी स्टाफ के 3000, एचआरटीसी में विभिन्न श्रेणियों के 1300 और पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1000 पद भरे जाएंगे। इनके अलावा लोक निर्माण विभाग, राजस्व, पशुपालन और अन्य विभागों में भी भर्तियां होंगी।
किसके वेतन, दिहाड़ी मानदेय में कितनी बढ़ोतरी
1. अनुबंध कर्मचारी, संख्या 22,000, ग्रेड पे 125 से 150 फीसदी बढ़ाई।
2. दिहाड़ीदार, संख्या लाखों में, दिहाड़ी 250 रुपए और अब मिलेगी 275 रुपए।
3. आउट सोर्स कंप्यूटर शिक्षक, संख्या 1300, मानदेय 10 फीसदी बढ़ाया।
श्रेणी पहले रुपये में अब रुपये में
1. मिड डे मील वर्कर्स 2000 2300
2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 6300 6800
3. आंगनबाड़ी सहायक 2250 2550
4. मिनी आंगनबाड़ी वर्क र्स 600 900
5. आशा वर्कर्स 1500 2000
6. पंचायत चौकीदार 4500 5000
7. वाटर गार्ड 2000 2300
8. जल वाहक 2400 2700
किस विभाग को कितना बजट
कुल बजट : 49,131 करोड़ रुपये
शिक्षा 8,016 करोड़
स्वास्थ्य 2702 करोड़
आयुर्वेद 307 करोड़
पशुपालन 477 करोड़
बागवानी 536 करोड़
कृषि/सिंचाई 1024 करोड़
पेयजल प्रबंधन 2,213 करोड़
सड़क निर्माण 3,986 करोड़
जनजातीय विकास 1,758 करोड़
हवाई अड्डे, हेलीपोर्ट 1,013 करोड़
No comments