Una: मौसम की करवट, 24 घंटे में 26.2 मिमी बारिश

ऊना। जिले में 24 घंटे में 26.2 मिली मीटर बारिश हो गई। एक बार फिर मौसम की करवट से एकाएक लोग फिर ठंड की चपेट में आ गए हैं। कुछ दिन पहले गर्मी का एहसास शुरू हो गया था। लोगों ने गर्म कपड़े पैक कर दिए थे।
दो बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण लोगों को गर्म कपड़े बार फिर से निकालने पड़े हैं। ऊना का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जिले में वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक 12.8 मिली मीटर दर्ज की गई। सुबह से शाम तक जिला में 13.1 मिली मीटर बारिश मापी गई। नंगल में बारिश के कारण सड़कों में भारी मात्रा में पानी जमा होने से राहगीरों खास कर छात्र-छात्राओं को विभिन्न दिक्कतों से दो चार होना पड़ा।
जमा दो कक्षा के पेपर चले होने के कारण छात्र-छात्राएं तेज बारिश में भी पेपर देने जाते नजर आए। सड़कों में जमा बारिश के बीच चल रहे वाहनों के कारण बारिश के गंदे पानी से कई छात्र-छात्राओं के कपड़े भी खराब हो गए। बारिश से अगर कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह है किसान। इनमें सबसे ज्यादा गैर सिंचित क्षेत्रों के किसान शामिल हैं। वहां बारिश से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद जग गई है।
शनिवार को भी रहेगा मौसम खराब : विनोद
मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा। साथ ही बारिश होने के भी आसार है। जिससे जिला में ठंड का स्तर ओर अधिक बढ़ सकता है।
No comments