Recent Posts

Breaking News

Kangra- कोरोना का खौफ: मास्क के रेट में आठ से दस गुणा बढौतरी

कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)

धर्मशाला। कोरोना वायरस के खौफ के चलते धर्मशाला सहित कांगड़ा जिला के मेडिकल स्टोरों में फेस मास्क के रेट में आठ से दस गुणा बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, अधिकतर मेडिकल स्टोरों में सामान्य मास्क का स्टॉक ही खत्म हो गया है। फेस मास्क और हैंड सेनिटाइजर बाजार में मिलना बंद से हो गए हैं। जिस स्थानों पर मिल भी रहे हैं, वहां अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। वहीं, कई निजी स्कूल प्रबंधन ने फरमान जारी कर दिए हैं कि अभिभावक फेस मास्क व हैंड सेनिटाइजर साथ भेजें।

कई स्कूलों की ओर से जारी हुए निर्देशों के बाद जिला भर में दोनों की चीजों की खपत बढ़ गई है। इसका मौका देखते हुए की दुकानदारों ने फेस मास्क के रेट 8 से 10 गुना तक बढ़ा दिए हैं। बाजार में सामान्य रुपये से तीन से चार रुपये में बिकने वाले साधारण मास्क 20 से 30 रुपये में मिल रहा है। वहीं, सेनिटाइजर की छोटी पैकिंग तो बाजार से गायब ही हो गई है। अब सिर्फ 200 रुपये से अधिक मूल्य वाली पैकिंग ही मिल रही है।
अफवाहों से बचें, हर व्यक्ति को मास्क पहनने की जरूरत नहीं

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस अभी तक पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हर व्यक्ति को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग सोशल मीडिया में वायरस को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसा करने वालों पर आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

No comments