Recent Posts

Breaking News

Mandi: करसोग की खादरा बीट में अवैध रूप से काटे दो पेड़

करसोग के वन परिक्षेत्र सेरी की खादरा बीट में कटे देवदार के पेड़।

करसोग (मंडी)। उपमंडल के जंगल वन विभाग की मुस्तैदी के बाद भी सुरक्षित नहीं हैं। वनकाटुओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर अवैध कटान किया जा रहा है। वन परिक्षेत्र सेरी की खादरा बीट में वनकाटुओं ने देवदार के हरे भरे दो पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है।

वन विभाग के वन खंड अधिकारी शीशराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना करसोग में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार जब खादरा बीट में वनरक्षक हेमराज नियमित गश्त पर थे तो उन्हें पेड़ कटान की जानकारी मिली। वनकाटू एक पेड़ का हिस्सा ले गए थे। दूसरे पेड़ को छोड़ गए हैं। वनरक्षक ने इसकी सूचना वन खंड अधिकारी को दी।
वन विभाग की टीम ने अपने स्तर पर छानबीन की लेकिन वनकाटुओं का कोई पता नहीं लगा। विभाग ने लकड़ी अपने कब्जे मे लेकर इस बारे थाना करसोग में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। वन विभाग ने कटे हुए पेड़ों की कीमत 75,433 रुपये आंकी है।

No comments