Recent Posts

Breaking News

Himachal: हिमाचल में 31 कोरोना संदिग्धाें में से 24 की रिपोर्ट नैगेटिव, 7 की आना बाकी

report negative of 24 out of 31 corona suspects in himachal

शिमला : अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि प्रदेश में 31 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए नमूने लिए गए थे, जिनमें से 24 लोगों की जांच रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है और 7 लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को आम जनमानस में रोकने के लिए कांगड़ा जिला में आंशिक लॉकडाऊन के निर्देश भी प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की सार्वजनिक व निजी परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ये भी आदेश दिए गए हैं कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहें और अगर अति-आवश्यक कार्य जैसे दवाइयां व अन्य आवश्यक घरेलू सामान के लिए ही घर से बाहर निकलें तथा किसी भी रूप से किसी भी जगह, किसी भी कारण एकत्रित न हों। इसके अतिरिक्त खाद्य सामग्री, दूध, फल व सब्जियां, दवाइयां, पैट्रोल पंप इत्यादि अति आवश्यक जरूरत के सामान की व्यावसायिक संस्थानों को छोड़कर सभी दुकानें एवं व्यावसायिक संस्थान बंद रहेंगे।

इसी प्रकार अति आवश्यक सेवाओं जैसे पुलिस, स्वास्थ्य अग्निशमन, बिजली, पानी, बैंक, डाक सेवाएं इत्यादि के अतिरिक्त बाकी सेवाएं भी दिशा-निर्देशों अनुसार आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि उन्हें कोविड-19 विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि हम सब इस वैश्विक महामारी से सुरक्षित रह सकें।

No comments