Recent Posts

Breaking News

Himachal:18 वर्षीय युवती को मिली दर्दनाक मौत


पुलिस थाना अंब के तहत दियाड़ा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबीता कुमारी पुत्री सरवण सिंह निवासी दियाड़ा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बबीता वीरवार रात को रोजाना की तरह रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। गैस का सिलेंडर लीक होने की वजह से आग जलाते ही पूरी रसोई में फैल गई, जिसके चलत बबीता आग की चपेट में आ गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया।

वहीं आग में झुलसी बबीता को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर गंभीर हालत के चलत पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments