Recent Posts

Breaking News

Himachal- Breaking News : हिमाचल में कोरोना के 2 पॉजीटिव मामले दर्ज

2 positive cases of corona registered in himachal

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक जांच में कोरोना के 2 संदिग्ध मरीजों में कोरोना के लक्षण पॉजीटिव पाए गए हैं। हालांकि एनआईवी पुणे की लैब से उनका आखिरी परिणाम आएगा लेकिन प्राथमिक जांच में दोनों में कोरोना के लक्षण पॉजीटिव पाए गए हैं। उक्त दोनों कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार देर शाम प्रैस वार्ता में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजीटिव मरीजों में एक महिला व पुरुष शामिल है। 62 वर्षीय महिला पिछले कल दुबई से लौटी थी और 32 वर्षीय पुरुष सिंगापुर से आया था। दोनों मरीजों के परिवारों को भी क्वारेंटाइन में रखने की व्यवस्था की गई है।

No comments