Recent Posts

Breaking News

Kangra: पत्नी से कहासुनी पर रिटायर सूबेदार ने गोली मारकर किया सुसाइड


कांगड़ा:  पत्नी से कहासुनी के बाद रिटायर सूबेदार ने खुद को गोली मारकर सुसाइडकर लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है.

जानकारी के अनुसार, देहरा थाना के तहत पड़ती पुलिस चौकी टैरेस के तहत कसवां कोटला गांव की यह घटना है. यहां एक रिटायर सूबेदार ने खुद को गोली मार ली है. इससे रिटायर सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस थाना देहरा और पुलिस चौकी टैरेस की टीम मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रिटायर सूबेदार रणवीर सिंह काफी गुस्से वाला था.

पहले भी कर चुका था कोशिश: पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से चलते उसने यह घर पर ही यह खौफनाक कदम उठाया. पहले भी एक दो बार उक्त रिटायर सूबेदार ने खुद को गोली मारने की कोशिश की थी, पर बच गया था. इस बार उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, घटना के कारणों का पूरी तरह से खुलासा पुलिस जांच में ही हो पाएगा.

यह बोली पुलिस: डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही गोली मारने के सही कारणों का पता चल सकेगा.

No comments