Recent Posts

Breaking News

Himachal- दर्दनाक हादसा : पिकअप जीप दुर्घटना में एक की मौके पर मौत

jeep accident

 पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव गेहल के समीप रविवार शाम को एक बोलेरो कैंपर पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक घायल को मैडीकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में राजेश कुमार निवासी गांव भलाड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि हरदेव नामक स्थानीय ठेकेदार की यह पिकअप जीप गांव डिमाइना की तरफ  जा रही थी। जानकारी के अनुसार एक घायल को पीएचसी हरिपुरधार से मैडीकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह भेज दिया गया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। मामले में जांच की जा रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं।

No comments