Recent Posts

Breaking News

Mandi: मनाली-कुल्लू NH पर आपस में टकराए 2 मोटरसाइकिल, टोल प्लाजा कर्मी की मौत

bike accident in kullu

मनाली: मनाली-कुल्लू नैशनल हाईवे पर कटराईं के पास 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान फारिम खान (23) पुत्र बने हुसैन निवासी गांव गजुपुर, डाकघर कुंदरकी, तहसील विलारी, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

टोल प्लाजा कर्मचारी फारिम खान मोटरसाइकिल (यूपी 21बीवी-0803) में टोल प्लाजा से मनाली की ओर आ रहा था जबकि लक्ष्य वीर निवासी जटेहड़ कटराईं भी मोटरसाइकिल (एचपी 58ए-1697) पर पतलीकूहल से कुल्लू की ओर जा रहा था।

इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल की कटराईं के पास आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे फारिम खान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लक्ष्य वीर के खिलाफ  आईपीसी की धारा 279, 337, 304 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


No comments