Recent Posts

Breaking News

Himachal: जनता कर्फ्यू: हिमाचल में पसरा सन्नाटा, शिमला का रिज मैदान और माल रोड भी सुनसान


शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना वायरस से बचाव के लिए रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू की अपील का असर हिमाचल में देखने को मिला। रविवार को सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। यहां लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया और अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इसके साथ ही बाजार भी पूरी तरह से बंद देखे गए। हालांकि प्रदेश सरकार ने जनता कर्फ्यू 24 घंटे यानि कि सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू करने का निर्णय लिया है। जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए कुछ दुकानें प्रारंभ रही।

कोरोना से जंग को ऊना में जनता कर्फ्यू सफल


ऊना : कोरोना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान ऊना में सफल दिखाई दे रहा है। सुबह से ही ऊना के बाजारों और सड़कों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। ऊना मुख्यालय पर बस अड्डा, बाजार, पैट्रोल पम्प सब बंद है केवल मेडिकल स्टोर और आवश्यक वस्तुओं की ही इक्का दुक्का दुकाने खुली है। वहीं ऊना में 31 मार्च तक सैलून और ब्यूटी पार्लर के अलावा कोचिंग सेंटर, जिम भी बंद करने के आदेश जारी किए गए है। जिला ऊना में अभी तक कोरोना ने चार संदिग्ध आइसोलेशन वार्डो में भर्ती है जिनमे से दो की प्रारंभिक रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं दो संदिग्धों की रिपोर्ट आज शाम या सोमवार सुबह तक आने की उम्मीद है।

पालमपुर उपमंडल में पूरी तरह से सन्नाटा



पालमपुर : पालमपुर उपमंडल में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिखा है यहां तक कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें मेडिकल स्टोर तक भी पूरी तरह से बंद पड़े हैं। आस-पास के गांव में भी पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है कोई भी वाहन तथा व्यक्ति सड़कों पर नहीं दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनता कर्फ्यू को लेकर जनता ने पूरी तरह से सजगता दिखाई है। समूचे उपमंडल में कहीं भी कोई भी दुकान व्यवसायिक प्रतिष्ठान रेहड़ी फड़ी नहीं खुली है पालमपुर बाजार में सभी मेडिकल स्टोर भी पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं।

करसोग में जनता का कर्फ्यू, बाजार सुनसान



करसोग : करसोग में सुबह ही जनता कर्फ्यू व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रोजाना लोगों से खचाखच भरा रहने वाला बाजार सुनसान पड़ा है और और सुबह से शाम तक भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा है। करसोग की जनता ने पहले ही जनता पहले ही कोरोना को हराने के लिए पहले की जनता कर्फ्यू के समर्थन का ऐलान कर दिया था। जिसका व्यापक असर रविवार को खाली पड़े बाजार और बस स्टैंड में देखने को मिला। सड़क एक भी व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित किसी भी तरह के छोटे वाहन सड़कों पर दौड़ते हुए नजर नहीं आ रहे है। बाजार पूरी तरह से बंद है। कारोबारियों ने भी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया है। करसोग में सभी राजनीतिक दल जनता कर्फ्यू के समर्थन में एकजुट है। ऐसे में करसोग की जनता कोरोना से जंग जीतने में देश के साथ खड़ी है।

ज्वालामुखी में जनता कर्फ्यू का पूरा असर


ज्वालामुखी  : ज्वालामुखी उपमंडल में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर दिखा है। यहां तक कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद पड़ी हुई है और सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले है। कोई भी वाहन तथा व्यक्ति सड़कों पर नहीं दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनता कर्फ्यू को लेकर जनता ने पूरी तरह से सजगता दिखाई है। समूचे उपमंडल में कहीं भी कोई भी दुकान व्यवसायिक प्रतिष्ठान रेहड़ी फड़ी नहीं खुली है। सिर्फ पुलिस प्रशासन के कर्मी ही अपनी ड्यूटी पर तैनात है।

सोलन में बाजार बंद



सोलन  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला। प्रधानमंत्री की अपील के समर्थन में लोग घरों से बाहर नही निकले। हालांकि जिला प्रशासन ने जिला सोलन में धारा 144 लागू की है जिसके तहत चार से अधिकलोग एक जगह पर एकत्रित नही हो सकते। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को ब्रेक करने के लिए लोग अपने आप ही घरों से बाहर नही निकले। सोलन बाजार में सभी दुकाने बन्द रही। सड़के वीरान व सुनसान थी। इक्का दुक्का वाहन सड़को पर चलता जरा रहा था। लोग भी इक्का दुक्का सड़को पर चले हुए थे। जनता कर्फ्यु का असर चंडीगढ़ शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भी देखने को मिला। वाहनों की आवाजाही न के बराबर थी इससे स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री की अपील को राष्ट्रीय स्तर पर भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता कर्फ्यू के दौरान सोलन की जनता ने जिस तरह की देश भक्ति व जज्बे का परिचय दिया है उससे विश्वास हो गया हैकि इस आपदा से निपटनें में कामयाबी जरूर मिलेगी।

No comments