Recent Posts

Breaking News

Kangra: पटियाला में सड़क दुर्घटना, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

painful death of father and son in road accident in patiala

डरोह : पटियाला में रविवार सुबह बाइक दुर्घटना में कांगड़ा जिला के भवारना पुलिस थाना के अंतर्गत आते डरोह हार निवासी सुरिंद्र सिंह (64) व आशुतोष (26) की मौत हो गई। उनकी मौत का समाचार जैसे ही उनके घर मिला तो घर में माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार आशुतोष नौकरी हेतु लिखित परीक्षा देने बीते वीरवार को अपने पिता के साथ पटियाला बस से गया हुआ था।

परीक्षा देने के बाद कुछ दिन वे अपने रिश्तेदारों के पास पटियाला में ही रुके थे। आशुतोष के पिता सुरिद्र सिंह रेलवे विभाग पटियाला से 4 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे और पटियाला में उन्होंने अपने रिश्तेदारों के घर अपनी बाइक छोड़ रखी थी, जिसे वे रविवार सुबह खुद चलाकर वापस ला रहे थे। इस दौराना बीच रास्ते में ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाप-बेटे दोनों की जान चली गई।

घर में सुरिंद्र सिंह व बेटे के अलावा उनकी पत्नी व एक बेटी है। क्षेत्र में हुई इस तरह की घटना का यह पहला मामला है, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। बहरहाल मृतक सुरिंद्र के घर से उनके छोटे भाई व अन्य रिश्तेदार उनके शवों को लेने पटियाला निकल चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को इन दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments