Recent Posts

Breaking News

Kangra: दरिंदे ने पहले नाबालिग लड़की को बाइक पर बिठाया, फिर खेत में ले जाकर की हैवानियत

rape from minor girl

इंदौरा: पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पीड़िता जब स्कूल से आ रही थी तो आरोपी उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया और उससे दुराचार कर डाला। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 5 मार्च को स्कूल से पेपर देकर वापस घर आ रही थी कि आरोपी जो उसी के गांव का रहने वाला है, वह मोटरसाइकिल पर एक अन्य युवक सहित आया और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाया तथा एक खेत में ले गए और आरोपी ने उससे दुराचार किया।

लड़की उसके साथ हुई वारदात से सहमी हुई थी और घर में गुमसुम रह रही थी। उसकी ऐसी स्थिति देखकर उसकी मां ने उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद उसने अपनी माता के साथ थाने में आकर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड विधान की धारा 376 व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता व आरोपी की चिकित्सकीय जांच करवाई जा रही है। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

No comments