Recent Posts

Breaking News

Mandi: सड़क हादसा ! 300 फुट गहरी खाई में गिरी जीप के उड़े परखच्चे, 3 गंभीर घायल

jeep fall into deep ditch

गोहर: मंडी जिला के अंतर्गत आते पंडोह-चैलचौक सड़क मार्ग पर सुराही खड्ड के पास एक पिकअप जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बार करीब सवा 4 बजे सुराही खड्ड के पास जीप अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि जीप के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से पंडोह तक पहुंचाया, जहां से एम्बुलैंस द्वारा जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। दुर्घटनाग्रस्त जीप सराज के बन्याड़ जरोल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी सूरम सिंह धीमान ने सड़क हादसे की पुष्टि की है।

No comments