Recent Posts

Breaking News

Mandi: मंडी में 410 ने करवाई सेहत की जांच


मंडी – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला क्लब ओजस्वनी आर्ट ऑफ  लिविंग के सौजन्य से सेरी मंच पर निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्घाटन उपायुक्त मंडी ऋग्देव ठाकुर ने किया। शिविर में 410 लोगों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर ऋग्वेद ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला क्लब द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कर एक मिसाल पेश की गई है। उन्होंने कहा कि इस शिविर से स्थानीय लोगों को एक ही समय में चिकित्सा विशेषज्ञों की सुविधा मुहैया करवाकर बेहतरीन कार्य किया गया है। 

मेडिकल शिविर में लोगों की संख्या देखकर उपायुक्त ने कहा कि प्रतीत होता है कि मंडी शहर के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला क्लब ओजस्वनी आर्ट ऑफ  लिविंग द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने महिला क्लब ओजस्वनी आर्ट ऑफ  लिविंग के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को चार व्हील चेयर व दो व्हील स्ट्रेचर भी प्रदान किए गए। क्लब की निदेशक माया वरधान ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर में 410 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा व आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। 

इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. उदय भानु,  चर्म रोग विशेषज्ञ डा. सरू ठाकुर,  दंत चिकित्सक डा. प्रज्ञा कपूर, डा. अनामिका ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी, नेत्र परीक्षण के लिए नेहा राणा, सरोच और सपना ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर क्लब की प्रधान सोमा राणा, उपप्रधान आशा, किरण नरूला, जनरल सेके्रटरी सपना कपूर, इवेंट मैनेजर मृदुला कपूर के अलावा मीना मल्होत्रा, अर्चना कपूर, अंजलि कपूर, सुरेंद्रा वत्सल, रीतू, मोनिका, चेतना सुलक्षण सुदेश, सुमन, सरोज, लखप्रीत, पुष्पा, ज्योत्सना सहित कल्ब की अन्य सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अपना सराहनीय सहयोग दिया।

No comments