Recent Posts

Breaking News

Mandi: युवक को खुले में शौच जाना पड़ा महंगा, पुलिस को माैके पर बुलानी पड़ गई JCB

youth stranded middle in the rocks

बंजार: उपमंडल बंजार के गांव घियागी में एक युवक को खुले में नाले किनारे शौच जाना महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार हीरा लाल (24) पुत्र खीमे राम गांव देवधार, डाकघर व तहसील बालीचौकी अपनी रिश्तेदारी में गांव घियागी, डाकघर जीभी, तहसील बंजार गया था। सुबह के समय लगभग 9 बजे के करीब युवक शौच करने नाले की तरफ  गया था। इस दौरान वह अचानक चट्टान से फिसल गया व ऊपर की ओर से एक चट्टान अचानक खिसक कर युवक के ऊपर जा गिरी, जिस कारण युवक दोनों चट्टानों के बीच फंस गया।

ग्रामीणों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने बंजार पुलिस व अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त ऑप्रेशन चलाकर व जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के पश्चात युवक को चट्टानों के बीच से निकाला। इसके बाद उसे बंजार अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मंडी जिला के मैडीकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है। उसकी टांगों में चोट लगी है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी है।

डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने कहा कि घटना की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग के संयुक्त ऑप्रेशन से युवक को रैस्क्यू कर लिया है। उक्त युवक नेरचौक अस्पताल में उपचाराधीन है।

No comments