Recent Posts

Breaking News

Mandi: मणिकर्ण घाटी पहुंचे सुराें के बादशाह Sonu Nigam, फेंस ने घेरकर ली Selfie

sonu nigam reached manikarn valley fence surrounded and took selfie

कुल्लू। पाश्र्व गायक सोनू निगम इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हें। हालांकि वे यहां चुपचाप तरीके से पहुंचे  थे, परंतु जब फेंस को पता चला तो वे सोनू निगम से मिलने के लिए पहुंचगए और उनको घेर लिया। फेंस ने सोनू के साथ सेल्फी भी ली। सोनू निगम पिछले तीन दिनों से घाटी में हैं और बर्फीली वादियों में आनंद उठा रहे हैं। 

सोनू निगम भी सोशल मीडिया पर यहां की हसीन वादियों के लगातार वीडियो अपलोड कर रहे हैं, जिसमें सोनू निगम धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के तोष आदि क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तोष में उनके लाईव म्यूजिक के तराने भी गूंजते हुए सुनाई दे रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया में वीडियो आने के बाद ही लोगों को उनके घाटी पहुंचने का पता चला है। इस दौरान वे मां को याद कर भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि मां उनके अंदर किसी ने किसी रूप में मौजूद है। बताया जा रहा है कि सोनू अगले दो दिन तक घाटी में ही रूकेंगे।

No comments