Recent Posts

Breaking News

Himachal-सड़क हादसा : गलोग-कुनिहार मार्ग पर बेकाबू होकर खाई में गिरी, 7 लोग घायल

car falls in gulog kunihar road seven injured

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अंतर्गत आते गलोग-कुनिहार मार्ग पर रविवार को रौड़ी के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे के दौरान कार में सवार 3 महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 को गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है जबकि अन्य का उपचार अर्की अस्पताल में चल रहा है।

ऐसे पेश आया हादसा

जानकारी के अनुसार उक्त कार मैथी से कुनिहार जा रही थी। जैसे ही कार रौड़ी के पास पहुंची तो चालक ने अचानक कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया, वहीं हादसे की सूचना एंबुलैंस को भी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलैंस में घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों को शिमला रैफर किया गया जबकि 3 अन्य ही हालत स्थिर बनी हुई है।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान रामलाल पुत्र दासू राम गाहर, लक्ष्मी पत्नी चंद्र प्रकाश गांव मैथी, कमल चंद पुत्र हीरू गांव मैथी, आशा देवी पत्नी गोरखू रौड़ी, दीपिका कुमारी पुत्री गोरखू राम अर्की, गोरखू राम पुत्र हीरू राम अर्की, सुनीता देवी पत्नी रामलाल धार के रूप में हुई है। इनमें से आशा, लक्ष्मी, दीपिका और कमल को अर्की अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया जबकि तीन अन्य रामलाल, गोरखू राम व सुनीता अर्की अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

क्या कहते हैं डीएसपी

डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई थी। पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

No comments