Recent Posts

Breaking News

Una: बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

bsf deputy commandant cremated with state honor

ऊना : बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट चंद्रशेखर खडवाल का रविवार को उनके पैतृक गांव बसाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चंद्रशेखर खड़वाल पुत्र मनोहर लाल खड़वाल असम में ड्यूटी के दौरान ह्दयगति रुकने से शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से ऊना लाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया। 

PunjabKesari

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर भी चंद्रशेखर खडवाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। कंवर ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि खडवाल कर्तव्यनिष्ठ तथा ईमानदार अधिकारी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। डीसी ऊना संदीप कुमार, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों तथा बीएसएफ के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रशेखर के घर में उनकी माता निर्मला, पत्नी ममता, बेटा भावेश, बेटी अगिमा हैं।

No comments