Recent Posts

Breaking News

Mandi: राहुल मिस्टर- ईशा मिस फेयरवेल


लडभड़ोल । हरि गंगा नंदन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भड़ोल में   शनिवार को जमा एक के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत स्कूल की प्रधानाचार्या सिकंदरा ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित करके की। इस दौरान छात्रों ने कई रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फेयरवेल पार्टी में मिस्टर फेयरवेल का खिताब राहुल राठौर और मिस फेयरवेल को खिताब ईशा ने जीता।

इसके इलावा आरिफ को मिस्टर पर्सनल्टी व कोमल को मिस पर्सनल्टी तथा निखिल क़ो मिस्टर नॉटी व ज्योति क़ो मिस नॉटी चुना गया। प्रधानाचार्या सिकंदरा ठाकुर ने स्मृती चिन्ह देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ में दलीप सिंह, प्यार चंद, तनुज शर्मा तथा अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।

No comments