Kangra: मोबाइल-बूट-चप्पल ले उड़े

गरली-पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत गांव करियाड़ा बाजार में शुक्रवार रात बूट, चप्पल मनियारी व मेबाइल रिपेयर की दुकान में शातिरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया। चोरी का पता शनिवार सुबह उस समय चला जब सड़क से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर दुकान के टूटे हुए तालों पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना दुकानदार अश्वनी कुमार व पुलिस थाना देहरा को दी। चोरी की सूचना मिलते ही देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान का मुआयना किया।
पीडि़त दुकानदार ने बताया कि उक्त लुटेरों ने बाहर लकड़ी के दरवाजो पर लगे तालों को काट कर चोरी की है। इस दौरान शातिर दुकान में रखे पुराने मोबाइल फोन, असेस्री, नकदी, बूट व चप्पल सहित अन्य कीमती सामान चुरा कर पचास हजार की चपत लगा गए। करियाड़ा बाजार में हुई चोरी से क्षेत्र भर में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
No comments