Chamba: एंजेल स्कूल में सीनियर्ज छात्रों को दी विदाई पार्टी

सुंदरनगर। एंजेल पब्लिक स्कूल चौगान पुराना बाजार सुंदरनगर के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के अध्यापकों ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या रितिका कौशल ने बच्चों को भविष्य में अपना और स्कूल का नाम रोशन करने की सलाह दी। इस अवसर पर 11वीं कक्षा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कुछ बच्चे भावुक भी हो गए, स्कूल की छात्रा कविता को स्कूल में शत प्रतिशत हाजिरी के लिए पुरस्कृत किया गया और इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
No comments