Recent Posts

Breaking News

Una: दौलतपुर चौक कालेज में कथक की धूम


दौलतपुर चौक-राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को को बारिश की फुहारों के बीच बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमे मुख्यातिथि के रूप मे रेवा ठाकुर ने शिरकत की। जबकि इस समारोह की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डा. आरके शर्मा ने की। मां सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलन से से शुरू हुए समारोह में प्राचार्य डा. आरके शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके कालेज की शैक्षणिक, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों मे कालेज की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक करोड़ 96 लाख रुपए से रूसा ग्रांट के अंतर्गत नए एडमिनिस्ट्रेटिव भवन का निर्माण होगा। मुख्यातिथि रेवा ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार ग्रहण का आह्वान किया, साथ ही उन्हें देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 5100 रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत में आंचल राणा द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य, विशाखा द्वारा प्रस्तुत देश मेरे देश मेरे शीर्षक गीत, प्रो अभिनय सूद की अगवाई मे प्रस्तुत नशे पर कोरिओग्राफी, मानवी एवम सहेलियों की नाटी बांका मुल्क हिमाचला, आंचल एवं सहेलियों का गिद्दा एवं भांगड़ा, तरुण एवं फ्रेंड्स की कव्वाली अंखियां उड़ीक दियां, तरुण शर्मा की देशभक्ति पर प्रस्तुति और गुजराती नृत्य समारोह के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, एमए अर्थशास्त्र से सपना देवी, पूजा देवी, शिवानी, विशाखा, तरुण, रिम्मी शर्मा, ऐश्वर्या, काजल, प्रीति, अनमोल के अलावा कला संकाय से शालिका, सुमन, शिखा, रितिका, काजल, प्रिया, प्रियंका, सोनिया व पायल।  

एमए से सपना, पूजा शिवानी, नेहा, शुभ, सुनीता, शिक्षा सनकाय से दीक्षा, रितिका, शीतल, रिया, भावना व सपना को शिक्षा से क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीटीए प्रधान संदीप काकू, भाजपा मंडलाध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, ब्रिज वाला सूद, प्रो. रितु जसवाल, डा. देवकला शर्मा, प्रो. नरिंद्र ठाकुर, प्रो. कृष्णा, प्रो. अनय, प्रो. अजय, डा. उमा, प्रो. सुरेटा, राममूर्ति, प्रो. सतीश कालिया, प्रो. संदीप, प्रो. विकास, प्रो. संजय, पीटीए एडवाइजर नरेश शर्मा, अनिल डडवाल, अजय ठाकुर, नपं पार्षद चेयरपर्सन बबिता रानी, रजनीश शोकी, अशोक पठानिया एवं समस्त महाविद्यालय का  स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments