Recent Posts

Breaking News

Una: बिगडै़ल चालकों की अब खैर नहीं


भरवाई – चिंतपूर्णी पुलिस अब जहां चाहे गाड़ी लगा कर जाने वाले मनचले वाहन चालकों की गाडि़यों के पहियों पर अब व्हील क्लैंप ब्लॉक से शिकंजा कसेगी। चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। कई श्रद्धालु गाडि़यां मंदिर मुख्य मार्ग पर खड़ी कर चले जाते हैं। जिस से कई बार जाम कि स्थिति भी पैदा होती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलान भी किए जाते हैं परंतु ऐसे मनचले कई बार तो मौका पाकर अपनी गाडि़यां भी निकाल कर चले जाते हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसे वाहन चालक बच नहीं सकेंगे।

पुलिस द्वारा इस तरह के वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के पहिए पर व्हील क्लैंप ब्लॉक  लगाकर पहिए ब्लॉक कर के चालकों के आने पर ऐसे छह वाहनों के चलान किए। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने कहा कि बिगडै़ल वाहन चालकों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। जो वाहन चालक अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा कर चले जाते हैं। उन वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस व्हील क्लैंप लॉक का इस्तेमाल करेंगी।

No comments