Una: हिमोत्कर्ष कालेज में होनहारों पर बरसे ईनाम

ऊना-एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या कालेज कोटला खुर्द की आठ छात्राओं ने राज्य स्तर पर श्री रामचंद्र मिशन यूनाइटेड नेशन इन्फोर्मेशन सेंटर और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित आल इंडिया निंबध लेखन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। इन होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैरिट में प्रथम दस में स्थान हासिल किया है। इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीक्षा धीमान ने पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके अलावा कॉलेज की सात अन्य छात्राओं ने भी प्रादेशिक स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रथम दस स्थानों में जगह बनाई है।
मंगलवार को कालेज प्राचार्य डा. किशोर कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व दीक्षा धीमान को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष से पूजा देवी व दिव्या रानी ने पांचवा स्थान,बीकॉम प्रथम वर्ष की काजल ने छठा स्थान, बीए छठे सत्र की छात्रा शिवानी सूद व प्लस टू की छात्रा दीक्षा भाटिया ने आठवां स्थान, बीए प्रथम वर्ष की चांदनी ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। इसके आलावा छह अन्य छात्राओं ममता ठाकुर, मनीषा कुमारी, दीक्षा पाठक, रेखा, प्रणवजोत और निधि को मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि निंबध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए संयोजक रही इंग्लिश विभाग की प्रो. हरप्रीत कौर व निशा ठाकुर को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर हिमोत्कर्ष कन्या कालेज को आउटस्टेडिंग कंट्रीब्यूशन प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि छात्राओं ने प्रादेशिक स्तर पर अपनी प्रतिभा से अपने कालेज, माता पिता व अध्यापकों का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षा समिति के समस्त पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अधीक्षक रविंद्र डोगरा, प्रो. ममता पठानिया, गणेश पल लठ, आरती शर्मा, ज्योति शर्मा, रेनु वाला, कार्यालय सहायक रेखा जसवाल, मनोज कुमार ओम प्रकाश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
No comments