Recent Posts

Breaking News

परेशान पति को पत्नी से मिला छुटकारा तो 9 KM दंडवत कर मां के दरबार पहुंचा, इसकी कहानी क्या है?


UP News: बस्ती के सोनहा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 2 साल पहले हुई. मगर शादी के बाद से वह परेशान रहने लगा. शादी के बाद वह पत्नी से इतना परेशान हुआ कि उसने भगवान से पत्नी से पीछा छुड़ाने की मन्नत मांगनी शुरू कर दी. अब जब पति की ये मन्नत पुरी हुई तो पति ने 9 किलोमीटर तक दंडवत की और बैडवा माता मंदिर में पहुंचकर माता की पूजा अर्चना की.  

शादी के बाद हो गया परेशान

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद से ही पत्नी से उसकी कहासुनी होने लगी. दिन बीतने के साथ-साथ यह कलह बढ़ती गई. आपस में विवाद रहने लगा. दोनों के विचार नहीं मिले और हर दिन किसी ना किसी बात पर विवाद रहने लगे. 

शादी के बाद से ही युवक परेशान रहने लगा. वह मानसिक तनाव में आ गया. तभी उसने तलाक का मन बना लिया. उसने क्षेत्र के पौराणिक मंदिर मां बैड़वा माता के दरबार में मन्नत मांगी. युवक ने देवी मां से मन्नत मांगी कि अगर उसे उसकी पत्नी से छुटकारा मिल गया तो वह अपने घर से मंदिर तक दंडवत यात्रा करेगा. 

बता दें कि अब जैसे ही युवक कानूनी तौर से अपनी पत्नी से अलग हुआ, युवक ने अपनी मन्नत पूरी की. पत्नी पीड़ित पति ने सुबह बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपने गांव से लेकर माता के मंदिर तक दंडवत यानी लेटकर यात्रा की. इस दौरान युवक ने 9 किलोमीटर तक दंडवत यात्रा की. इस दौरान युवक के माता-पिता और गांव के कई लोग भी युवक के साथ थे.

शरीर का हो गया ये हाल 

युवक ने अपनी ये यात्रा सुबह शुरू की, जो शाम 6 बजे पूरी हुई और उसने माता के दर्शन किए. इस दौरान उसके घुटनों में चोट भी लग चुकी थी और शरीर थकान से टूट चुका था. फिलहाल युवक का ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

No comments